बिस्तर के पास प्याज रखने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बिस्तर के पास प्याज रखने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में आपने शायद पहले नहीं सुना होगा।
हम आपको बिस्तर के पास प्याज रखने के फायदे बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप हैरान रह जाएँगे और हर रात सोने से पहले प्याज ज़रूर अपने पास रखेंगे।
सर्दी-खांसी ठीक करता है
अगर आपको बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या होती है, तो आपको अपने बिस्तर के पास प्याज रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल, प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया के संक्रमण को दूर भगाते हैं।
इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती, अगर वे भी अपने बिस्तर के पास प्याज रखते हैं, तो उन्हें अच्छी नींद आती है। इसलिए, अनिद्रा से पीड़ित लोगों को सोते समय अपने साथ प्याज रखना चाहिए।
मच्छर और कीड़े दूर रहते हैं
अगर आप रात में प्याज अपने पास रखकर सोते हैं, तो मच्छर और कीड़े दूर रहते हैं और आपको परेशान नहीं करते। इसलिए, प्याज मच्छरों और कीड़ों की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद है। बस एक प्याज को आधा काटकर अपने तकिये के पास रख दें।
पैरों को डिटॉक्स करें
प्याज पैरों को डिटॉक्स करने में भी कारगर है। रात को सोने से पहले अपने पैरों के नीचे प्याज का रस लगाएँ। या अपने मोज़े में प्याज रखकर सोएँ। प्याज के इस उपाय से पैर डिटॉक्स होंगे और साथ ही पैरों में रक्त संचार भी बेहतर होगा।
प्याज से जुड़े अन्य लाभ –
प्याज बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसका रस बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। प्याज का रस निकालकर बालों पर अच्छी तरह लगाएँ।
आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार बालों पर प्याज का रस लगाने से बाल लंबे होंगे और बालों का झड़ना भी रुकेगा।
चेहरे पर प्याज का रस लगाने से भी कई फायदे होते हैं। इसका रस चेहरे पर लगाने से रंगत साफ़ हो जाती है।
कपड़ों से दाग हटाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करें। दाग वाली जगह पर प्याज को अच्छी तरह रगड़ें।
घर की खिड़कियों और दरवाज़ों को साफ़ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकिंग सोडा और पानी में प्याज का रस मिलाकर खिड़कियों और दरवाज़ों को साफ़ करें। ऐसा करने से उन पर मौजूद बैक्टीरिया भी दूर हो जाते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।
