बालों की नियमित सफाई ज़रूरी है। इससे बालों में गंदगी जमा नहीं होती, लेकिन रोज़ाना बाल धोना भी ठीक नहीं है। कुछ लोग रोज़ाना बालों में शैम्पू लगाते हैं, जो फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकता है।
ज़्यादा बाल धोने से स्कैल्प पर भी असर पड़ता है। इससे स्कैल्प रूखा हो जाता है और बालों में खुजली की समस्या बढ़ जाती है। प्राकृतिक सीबम गायब होने लगता है। ज़्यादा बाल धोने से बाल टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है।
कुछ शैंपू में बहुत तेज़ रसायन होते हैं। इनके लगातार इस्तेमाल से स्कैल्प पर पपड़ी जैसी परत जम जाती है। ऐसे में बालों का झड़ना बढ़ सकता है। कुछ लोगों को खुजली की समस्या भी होने लगती है।
बार-बार बाल धोने से भी बाल टूटते हैं। अक्सर शैम्पू करते समय बाल ज़्यादा टूटते हैं। अगर आप गीले बालों में कंघी करते हैं, तो भी बाल टूटने लगते हैं। इसलिए, अगर बहुत ज़रूरी हो, तो हर दूसरे दिन शैम्पू करें।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।