घर में खाना पकाने की जगह सबसे साफ़ और सुरक्षित होनी चाहिए। लेकिन इसकी अहमियत और यहाँ रखी चीज़ों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।
ज़्यादातर लोग रसोई के सामान कम से कम दामों में खरीदने की कोशिश करते हैं। और ऐसे में, पैसे बचाने के चक्कर में हम अपनी सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं।
हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के तौर पर प्रशिक्षित डॉ. सेठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने रसोई के तीन ऐसे सामान के बारे में बताया है जिनका इस्तेमाल जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
नॉन-स्टिक पैन
जिन नॉन-स्टिक बर्तनों पर खरोंच या क्षतिग्रस्त सतह हो, उन्हें तुरंत फेंक देना चाहिए। इनमें PFAS होता है, जो उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और प्रजनन संबंधी समस्याओं के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।
प्लास्टिक के बर्तन
प्लास्टिक के बर्तन उच्च तापमान पर खतरनाक रसायन छोड़ने लगते हैं। इसमें BPA नामक एक रसायन होता है, जिसे बांझपन, मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप से जोड़ा गया है।
प्लास्टिक कटिंग बोर्ड
अगर आप काटने के लिए प्लास्टिक कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे आज ही बदल दें। इस पर कटे हुए खाने में माइक्रोप्लास्टिक हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
इन चीजों का इस्तेमाल करें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से सिलिकॉन, स्टेनलेस स्टील और लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल करना ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।
