हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैंसर और अन्य बड़ी व असाध्य बीमारियों का इलाज करते हैं। हम बात कर रहे हैं कन्हड़ी गाँव की। बैतूल जिले का कन्हड़ी गाँव, जहाँ कैंसर का तो प्रभावी इलाज होता ही है, साथ ही कई अन्य बीमारियाँ भी ठीक होती हैं।
बैतूल जिला वैसे तो अपने सतपुड़ा के जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहाँ के जंगलों में कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों को ठीक करने वाली बहुमूल्य जड़ी-बूटियों की उपलब्धता के कारण यह देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गया है। बड़ी संख्या में मरीज यहाँ दवा लेने आते हैं।
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के कन्हडी गाँव में रहने वाले भगत बाबूलाल पिछले कई सालों से जड़ी-बूटियों और औषधियों के ज़रिए लोगों को कैंसर जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में लगे हुए हैं। इस नेक काम के बदले वे लोगों से एक रुपया भी नहीं लेते।
देश भर से लोग कैंसर का इलाज कराने यहाँ आते हैं। उनकी दवा से मरीज़ों को फ़ायदा होने के कारण, लोग हर रविवार और मंगलवार को उनसे परामर्श लेने के लिए कतार में लगते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।
