बालों को रंगने से पहले जान लें काली मेहंदी का असली सच, वरना…

WhatsApp Group Join Now

आजकल खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। ऐसे में कई लोग बालों को जल्दी और गहराई से रंगने के लिए काली मेहँदी का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में इसे प्राकृतिक या हर्बल बताकर बेचा जाता है, लेकिन क्या यह वाकई पूरी तरह प्राकृतिक है? यह सवाल आज के समय में बहुत अहम हो गया है, क्योंकि खूबसूरती की चाहत में हम जाने-अनजाने अपने बालों और त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

इस लेख में हम जानेंगे कि काली मेहँदी कितनी प्राकृतिक है, इसके क्या फायदे हो सकते हैं और किन नुकसानों से आपको अवगत होना चाहिए। अगर आप भी काली मेहँदी का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है। क्या काली मेहँदी वाकई प्राकृतिक है? अब सबसे पहले, आइए जानते हैं कि क्या यह काली मेहँदी वाकई प्राकृतिक है? तो इसका जवाब है नहीं।
यह मेहँदी प्राकृतिक नहीं है। कई कंपनियाँ इसे हर्बल या प्राकृतिक बताकर बेचती हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ज़्यादातर काली मेहँदी में केमिकल होते हैं। बाज़ार में मिलने वाली ज़्यादातर काली मेहँदी में PPD नाम का एक रसायन होता है। यह एक कृत्रिम रंग है जो बालों को गहरा काला रंग देता है। हमेशा ध्यान रखें कि प्राकृतिक मेहँदी हमेशा हरी पत्तियों से बनती है, जो हल्का भूरा या लाल रंग देती हैं।
अगर काली मेहँदी तुरंत गहरी काली हो रही है, तो हो सकता है कि उसमें रसायन मिलाए गए हों। अब आइए इसके फायदे और नुकसान जानते हैं…
ये हैं फायदे
  • बालों को सफेद करता है जल्दी काला कर देता है।
  • इसे लगाना आसान है।
  • कुछ ब्रांड में हर्बल तत्व होते हैं और रंगों की तुलना में कम रसायन होते हैं।
  • यह बालों को कुछ समय के लिए चमकदार बना सकता है।
ये हैं नुकसान
  • एलर्जी या जलन हो सकती है।
  • स्कैल्प में खुजली या जलन हो सकती है।
  • बालों की जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं।
  • बाल झड़ सकते हैं।
  • लंबे समय तक इस्तेमाल से बाल बेजान और रूखे हो सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment