दवा: बदलते मौसम, गलत खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण आजकल लोग बुखार, सर्दी-ज़ुकाम, पेट दर्द, एलर्जी और रक्तचाप जैसी आम बीमारियों का सामना कर रहे हैं।
इन बीमारियों का इलाज अक्सर महंगी ब्रांडेड दवाओं से किया जाता है, जो जेब पर भारी पड़ती हैं। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इन बीमारियों का इलाज सस्ती जेनेरिक दवाओं से भी किया जा सकता है, जिनकी गुणवत्ता और प्रभाव ब्रांडेड दवाओं के समान ही होते हैं।
उदाहरण के लिए, बुखार और दर्द के लिए इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल की जेनेरिक किस्म, डोलो या क्रोसिन जैसी ब्रांडेड दवाओं से काफी सस्ती होती है।
लेवोसेटिरिज़िन का उपयोग सर्दी-ज़ुकाम के लिए, पैंटोप्राज़ोल या ओमेप्राज़ोल का उपयोग पेट दर्द, एसिडिटी या अल्सर के लिए, और एमोक्सिसिलिन + क्लैवुलैनिक एसिड का उपयोग संक्रमण के लिए किया जाता है।
दस्त के लिए लोपरामाइड, एलर्जी और अस्थमा के लिए मोंटेलुकास्ट, मधुमेह के लिए मेटफ़ॉर्मिन, उच्च रक्तचाप के लिए एम्लोडिपिन और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एटोरवास्टेटिन जैसी सामान्य दवाएँ प्रभावी और सस्ती दोनों हैं।
इन दवाओं की उपलब्धता भी पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गई है। आप इन्हें जन औषधि केंद्र, नज़दीकी मेडिकल स्टोर या 1mg, Netmeds या PharmEasy जैसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से भी खरीद सकते हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, इन दवाओं का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है, अगर बिना सलाह के न लिया जाए।
