फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फिर चाहे वह कोई भी फल हो। मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन न केवल आपको स्वस्थ रख सकता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। आज हम एक ऐसे ही फल के बारे में बात कर रहे हैं जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। कीवी का सेवन हीमोग्लोबिन की कमी या कमज़ोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है जिन्हें अनिद्रा की समस्या है।
कई लोग बिस्तर पर जाने के बाद घंटों करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद जल्दी नहीं आती। आइए जानें कि कीवी का सेवन इस समस्या को कैसे दूर कर सकता है। रात को सोने से पहले कीवी खाने के फायदे आपको बता दें कि कीवी में ऐसे तत्व होते हैं जो नींद बढ़ाने वाले होते हैं जो आपके शरीर को आराम देने के साथ-साथ नींद को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। कई अध्ययनों ने पुष्टि की है कि जो लोग रात में कीवी खाते हैं उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और वे बेहतर और लंबी नींद ले पाते हैं।कीवी खाने से नींद अच्छी क्यों आती है?कीवी में सेरोटोनिन होता है, जो नींद का हार्मोन है। कीवी खाने से हमारे हार्मोन बढ़ते हैं जो नींद के चक्र को बेहतर बनाने और नींद में सुधार करने में मदद करते हैं। कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत करने में मदद करते हैं। अच्छी नींद के लिए आपको तनावमुक्त रहना ज़रूरी है।कीवी में फोलेट होता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि फोलेट की कमी से अनिद्रा हो सकती है। शोध में पाया गया है कि कीवी खाने वाले लोगों की नींद 13 प्रतिशत लंबी होती है और वे ज़्यादा आराम महसूस करते हैं।रात में कीवी कैसे खाएँ?
सोने से एक घंटा पहले 2 पके कीवी खाएँ।
कमरे की लाइट धीमी कर दें और मोबाइल स्क्रीन से दूर रहें।
इस आदत को लगातार 2 हफ़्तों तक अपनाएँ और अपनी नींद में सुधार देखें।
बेहतर परिणामों के लिए आपको इसके साथ बादाम भी खाना चाहिए।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियाँ और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।