सफेद बाल: आजकल सफ़ेद बालों की समस्या बहुत आम हो गई है। कई लोग जवानी में ही सफ़ेद बालों से परेशान रहते हैं और सोचते रहते हैं कि सफ़ेद बालों को काला कैसे करें। सच कहूँ तो सफ़ेद बालों की समस्या एक बुरे सपने की तरह है, चाहे वो बढ़ती उम्र की वजह से हो या तनाव, खराब जीवनशैली और पोषण की कमी की वजह से।
अक्सर लोग सफ़ेद बालों को छिपाने के लिए मेहँदी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि यह उपाय कितने समय तक कारगर रहेगा? अगर आप अपने बालों को जड़ों से काला करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ़ मेहँदी पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है। आइए जानते हैं 5 असरदार प्राकृतिक उपाय जिनसे बालों को जड़ों से प्राकृतिक रूप से काला किया जा सकता है।
सफ़ेद बालों को काला करने के उपाय
आँवला का इस्तेमाल करें आँवला बालों के लिए वरदान है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। आंवले के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएँ और बालों पर लगाएँ। यह सफेद बालों को काला करने और बालों की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। प्याज का रस प्याज का रस बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए बहुत प्रभावी है।
इसे सीधे बालों की जड़ों में लगाएँ और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। नियमित उपयोग से बालों का सफेद होना कम हो सकता है। करी पत्ता और नारियल तेल करी पत्तों को नारियल के तेल में उबालें, ठंडा करें और बालों पर लगाएँ। करी पत्तों में मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों को मज़बूत और काला बनाने में मदद करते हैं। इसे हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
मेथी और दही का मास्क मेथी के दानों और दही को मिलाकर एक मास्क बनाएँ। इसे बालों की जड़ों में लगाएँ। मेथी बालों के विकास को बढ़ावा देती है और सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करती है।
