हमारे देश में जब भी कोई कार्यक्रम होता है, उसमें पूरियाँ ज़रूर बनती हैं, चाहे किसी की शादी हो, जन्मदिन हो या घर में पूजा हो, पहले से ही तय होता है कि सब्ज़ी चाहे जो भी हो, उसके साथ पूरियाँ ज़रूर बनेंगी।
दरअसल, गरमागरम पूरियाँ खाने में अच्छी लगती हैं, 4 से 5 गरम पूरियाँ खाई जा सकती हैं, लेकिन ठंडी होने के बाद खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता, और कई बार पूरियाँ तेल से भी भरी होती हैं, जिससे मूड खराब हो जाता है।
अगर आप पूरियाँ बनाकर रख भी दें, तो तेल उन्हें चिपचिपा बना देता है। अब अगर आप किसी ख़ास मौके पर एक-दो बार ऐसी पूरियाँ खा भी लें, तो कोई खास फ़र्क़ नहीं पड़ता, लेकिन आप इन्हें बार-बार नहीं खा सकते, क्योंकि तैलीय चीज़ें खाने से सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है।
इसी वजह से लोग कम तेल में पूरी बनाने के तरीके ढूँढ़ने लगे हैं, जैसे पानी में पूरी बनाना आजकल काफ़ी चर्चा में है। जी हाँ, यह तरकीब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, तो चलिए आपको बताते हैं कि पानी में भी पूरी कैसे बनाई जाती है।
पानी में पूरी कैसे बनाएँ?
बता दें कि यह एक नया तरीका है, जो पिछले कुछ दिनों से काफ़ी वायरल हो रहा है। आप इस तरकीब से तेल-रहित पूरी भी बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि तेल-रहित पूरी कैसे बनाई जाती है।
तेल-रहित पूरी कैसे बनाएँ:-
आटे को उसी तरह गूँथें जैसे आप आटा गूँथते हैं, और उसकी छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पूरी निकालकर एक प्लेट में रख लें।
इसके बाद, एक बर्तन में 3-4 कप पानी डालकर मध्यम आँच पर गरम करें, पानी में एक चुटकी नमक डालें और जब पानी उबलने लगे, तो एक-एक करके 2-3 पूरियाँ डालें और कलछी से धीरे-धीरे चलाएँ।
एक मिनट बाद, पूरियों को निकाल लें और उन्हें जालीदार ट्रे या रैक पर रख दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अगर आपके पास एयर फ्रायर है, तो उसका इस्तेमाल करें।
आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, माइक्रोवेव को गर्म करें, पूरी को एक प्लेट में रखें और माइक्रोवेव या एयर फ्रायर में फूलने के लिए रख दें, यह 10-15 मिनट में फूलकर तैयार हो जाएगी। आप अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ तेल रहित पूरी भी खा सकते हैं।
